फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   State Secretary entrusts responsibilities to Congress officials

प्रदेश सचिव ने कांग्रेस पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

Mon, 10 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
State Secretary entrusts responsibilities to Congress officials
बांदा। कांग्रेस के प्रांतीय सचिव और बांदा जिला प्रभारी हरदीपक निषाद सोमवार को यहां आए। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। प्रभारी ने पदाधिकारियों को कामों का बंटवारा भी किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली के आवास पर आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कांग्रेस के नारे आजादी मेरा अभिमान-जरा याद करो कुर्बानी के तहत स्वतंत्रता सेनानियों के संदेश की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। प्रदेश सचिव ने कहा कि ब्लाक, न्याय पंचायत, गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है। किसान, मजदूर सभी इस सरकार में हताश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी ने मुमताज अली को संगठन प्रभारी, बी. लाल को कार्यक्रम प्रभारी, किशनबाबू को अनुशासन प्रभारी बनाया। महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल को तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र, कुतैबा जमां को नरैनी विधान सभा क्षेत्र, रामहित निषाद को बबेरू विधान सभा क्षेत्र और सूरज वाजपेयी को बांदा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया।

सचिवों में अनूप सिंह पेंटर को जसपुरा ब्लाक, रेखा वर्मा को तिंदवारी, अरुण साहू को कमासिन, जगदीश गुप्ता विक्की को बिसंडा, लक्ष्मी राजपूत को नरैनी और सुमन विश्वकर्मा को बड़ोखर ब्लाक प्रभारी घोषित किया। हरीओम पंकज को बबेरू, अलंकार तिवारी महुआ प्रभारी बनाए गए। शिवबली सिंह को कार्यालय का दायित्व दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed