फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Started politics as a ward councillor, got the command after 31 years

Banda News: वार्ड सभासद से शुरू की राजनीति, 31 वर्ष बाद मिली कमान

Sun, 16 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Started politics as a ward councillor, got the command after 31 years
बांदा। भाजपा ने आखिर पिछड़ा वर्ग के कल्लू सिंह राजपूत को जिले की कमान सौंपी है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी ने कई भाजपाइयों की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की। इसके बाद विधायकों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कल्लू राजपूत ने 31 वर्ष पहले वार्ड सभासद से राजनीति शुरू की। इसके बाद वह जिला महामंत्री के पद तक पहुंचे। लंबी सेवा के बाद भाजपा हाई कमान ने उनकी मेहनत का परिणाम दिया।
विज्ञापन

भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने के लिए करीब दो महीने पहले करीब एक सैकड़ा नेताओं ने नामांकन दाखिल कर अपना दावा किया था, लेकिन हाईकमान ने रविवार को जिला महामंत्री रहे मिलनसार, सरल स्वभाव के खांटी भाजपाई कल्लू सिंह राजपूत के नाम पर मुहर लगा दी और इसी के साथ ही सभी कयासों पर विराम लग गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव में हाईकमान ने जनप्रतिनिधियों की राय को ही तव्वजो दी है। करीब दो महीने से अधिक समय तक जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं के साथ रायशुमारी के साथ ही जातीय समीकरणों के फिट करने के बाद रविवार को पार्टी के चुनाव अधिकारी वाल्मीकि त्रिपाठी ने नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

कल्लू सिंह राजपूत के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यालय में जमकर फूल बरसे। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए साथ निभाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, निर्वतमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, राजेश द्विवेदी, अखिलेशनाथ दीक्षित, वंदना गुप्ता, प्रभा गुप्ता, ममता मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
31 सालों से राजनीति में सक्रिय
भाजपा के मनोनीत जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत पार्टी के पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओं में शामिल हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत भाजपा से ही की। वर्ष 1994 में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, तब से लेकर आज तक वह पार्टी से जुड़े रहे। जिलाध्यक्ष के रूप में नाम की घोषणा होने के बाद उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 में पार्टी ने उनको वार्ड अध्यक्ष बनाया। इसके बाद 1997-98 में नगर महामंत्री, 2001 में नगर अध्यक्ष, 2004 में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री सहित अन्य पदों पर दायित्वों का निर्वहन किया। कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।

-------------

भाजपा हाईकमान ने अमर उजाला की खबर पर लगाई मोहर

बांदा। जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा हाईकमान ने कल्लू राजपूत की ताजपोशी करके अमर उजाला की खबर पर मोहर लगा दी।

जिलाध्यक्ष को लेकर भाजपा गलियारों में चल रही चर्चाओं और कयासबाजी के बीच अमर उजाला ने पिछले माह तीन फरवरी को यह खबर छापी थी कि जिलाध्यक्ष का ताज पिछड़े वर्ग के नेता के सिर सज सकता है। लगभग दो दर्जन दावेदारों के बावजूद अमर उजाला की खबर में मात्र दो नामों का उल्लेख किया गया था। इसमें पहला नाम कल्लू राजपूत का था। लंबे इंतजार के बाद रविवार को घोषित लिस्ट में कल्लू राजपूत को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed