{"_id":"677ac702150c85f2250149b6","slug":"spartan-eleven-won-the-talent-search-league-banda-news-c-212-1-bnd1004-120282-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्पार्टन इलेवन ने जीता टैलेंट सर्च लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्पार्टन इलेवन ने जीता टैलेंट सर्च लीग
विज्ञापन
विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी सौंपते आयोजक।
- फोटो : आयोजक
बांदा। टैलेंट सर्च लीग का फाइनल मुकाबला स्पार्टन इलेवन व इंडिया कैपिटल के बीच खेला गया। स्पार्टन इलेवन ने बेहतर गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की।
पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच दूधिया रोशनी के बीच खेला गया। स्पार्टन इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। इंडिया कैपिटल की पूरी टीम 97 रन ही बना सकी। सर्वाधिक 26 रन आयुष कुमार ने बनाए। केवल आकाश यादव 17 रन ही उनका साथ निभा सके।
स्पार्टन की ओर से गेंदबाज मिथलेश परिहार ने 3 व मुहम्मद अहमद ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन की टीम मुहम्मद अहमद के 20 व अभिषेक तोमर के 12 रनों की मदद से आखिरी ओवर में जीत हासिल कर पाई। वहीं इंडिया कैपिटल की ओर से सत्यम श्रीवास व शुभम कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मुहम्मद अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शांतनू चौहान, गेंदबाज अभिषेक तोमर, इमर्जिंग प्लेयर आर्यन निषाद, क्षेत्ररक्षक आकाश यादव, विकेटकीपर माही राय तथा मैन ऑफ द सीरीज अभिषेक तोमर को चुना गया। इस दौरान दिलीप सिंह, नागेश खरे, सुनील सक्सेना, नीतू बोडे, नाजरा बेगम, शिवकुमार, प्रियांशु त्रिपाठी, रमाकांत वर्मा, विपिन चक्रवर्ती, दीपेंदर कुमार, ललित प्रताप, भिषेक तिवारी, पीटीआई संजय मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।