फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Spai took to the streets, burnt effigies of Shivpal-Amar

सड़कों पर उतरे सपाई, शिवपाल-अमर के पुतले फूंके

Fri, 30 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Fri, 30 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Spai took to the streets, burnt effigies of Shivpal-Amar
शिवपाल व अमर सिंह का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते सपा छात्र सभा व समर्थक। - फोटो : Amar ujala

विधान सभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बिखरती नजर आ रही है। पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निष्कासित कर ‘विवाद’ पर लगाम लगा दी है। लेकिन सीएम के चाहने वालों में विरोध पनप गया। शुक्रवार शाम को सपा छात्र सभा ने शिवपाल सिंह यादव व अमर सिंह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इधर, इस नए घटनाक्रम के बाद पार्टी के दो धड़ों में बंटने के आसार हो गए हैं। हालांकि लखनऊ में डेरा जमाए स्थानीय नेता व प्रत्याशी निष्कासन वापसी की उम्मीद लगाए हैं। इधर, जिले के सपा पदाधिकारी, प्रत्याशी व जनप्रतिनिधि सीएम के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।  
विज्ञापन


टिकट को लेकर सपा में चल रहा घमासान मुलायम के बडे़ फैसले से थम तो गया, लेकिन विरोध के स्वर भी उठने लगे। टिकट कटने के बाद पूर्व प्रत्याशी मुख्यमंत्री का साथ देने की बात कह रहे हैं। हालांकि अभी भी सबकी निगाहें ‘नेता जी’ पर टिकी हैं। बड़े पदाधिकारियों समेत प्रत्याशी व पूर्व प्रत्याशी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह से मिलने लखनऊ पहुंच गए। उधर, सीएम के निष्कासन से सपा में दो फाड़ होने की अटकलें भी तेज हो गईं। युवा वर्ग अखिलेश के साथ खड़ा है तो बुजुर्ग नेता पार्टी मुखिया के कसीदे पढ़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी को भरोसा है कि पार्टी नहीं बंटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निष्कासन से उत्तेजित युवा सपा नेता व उनके समर्थकों का गुस्सा फूटने लगा। सपा छात्र सभा के बैनर तले युवा नेताओं ने शुक्रवार की देर शाम महाराणा प्रताप चौक में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और अमर सिंह का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह मोंटी ने निष्कासन वापसी की मांग की। इस अवसर पर शनि चौहान, सौरभ साहू, अचिन खरे, विवेक सिंह, ऋषभ सिंह, आकाश दीक्षित, सुमित दीक्षित, बउवा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed