{"_id":"5867f1514f1c1b741aeeefd1","slug":"sp-told-the-night-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में रार को केंद्रीय मंत्री ने बताया ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में रार को केंद्रीय मंत्री ने बताया ड्रामा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
रामकथा में प्रवचन करतीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत्युंजय मानस मंडल के तत्वाधान में जहीर क्लब ग्राउंड में आयोजित रामकथा के बाद पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा खेमे में दो दिनों से चल रही कलह को मुलायम सिंह यादव द्वारा रचा गया ड्रामा बताया।
विज्ञापन
कहा कि पारिवारिक विवाद का यह नाटक दोहरे मापदंड पर चल रहा है। एक तरफ सपा मुखिया मुलायम सिंह अपने पुत्र की छवि अच्छी बनाना चाहते हैं और दूसरी तरफ गुंडों और माफियाओं को पार्टी में शरण देने से गुरेज नहीं कर रहे। यह मुलायम सिंह का मास्टर गेम था।
विज्ञापन
जिसमें बिना पैसे के ऐसी नौटंकी खेली जाती है जिसमें सभी का ध्यान केंद्रित कर कुछ ही घंटों में इसका पटाक्षेप कर दिया जाता है। किसी पार्टी में ऐसे विवाद होने पर एक या दो दिन के अंदर सुलह-समझौता कर सभी गिला-शिकवा मिटाने का खेल कभी नहीं देखा। यह सब सत्ता पाने की ललक और पद हथियाने की होड़ का नतीजा है।
विज्ञापन