फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP Student Council criticized the Gujarat governmen

सपा छात्र सभा ने गुजरात सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

Thu, 08 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
SP Student Council criticized the Gujarat governmen
सपा छात्र सभा ने बृहस्पतिवार को गुजरात सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध और नाराजगी की वजह थी गांधी नगर में आयोजित युवा प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर लगाई गई यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की होर्डिंग्स हटाना।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को गांधी नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया। इसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। आयोजन स्थल के आसपास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की होर्डिंग्स लगाई गई थीं, लेकिन गुजरात सरकार ने इन्हें हटवा दिया। गुजरात सरकार की इस हरकत से यहां सपाई भड़क उठे।
विज्ञापन


सपा छात्र सभा ने पंडित जेएन डिग्री कॉलेज के सामने गुजरात सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया। गुजरात सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन गौरव यादव ने कहा कि यूपी सरकार की उपलब्धियों की होर्डिंग्स हटवाया जाना निंदनीय हैं। मांग की कि इन्हें फिर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र सभा जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह मोंटी ने कहा कि गुजरात सरकार के इस रवैए का छात्र सभा हर जगह विरोध करेगी। छात्र नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर गुजरात सरकार ने यह हरकत की है। होर्डिंग्स पुन: न लगाई गईं तो उग्र आंदोलन होगा।


विरोध प्रदर्शन में छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, सचिव सनत कुमार दीपू, दिनेश यादव, राजन सिंह चंदेल, सनि चौहान, शुभम गुप्ता, रिशू पांडेय, लव सिन्हा, अकरम खां, जनमेजय सिंह, अमन सिंह, प्रिंस, हिमांशु द्विवेदी आदि छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed