{"_id":"60241c1e8ebc3ee91116cb0c","slug":"sp-police-fir-lucknow-agra-expressway-was-built-by-holiday-cattle-guardien-banda-news-knp611086730","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की मदद से चचेरे भाई ने की थी बालिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की मदद से चचेरे भाई ने की थी बालिका की हत्या
विज्ञापन
बबेरू । कोतवाली क्षेत्र के गांव में 7 फरवरी की शाम 5वीं कक्षा की 10 वर्षीय बालिका की खेत में गला घाेंट कर हत्या की घटना में पुलिस ने दो किशोर उम्र आरोपी (बाल अपचारी) को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बालिका का रिश्ते में चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने पाक्सो पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं नहीं बढ़ाईं हैं।
बालिका चने की भाजी तोड़ने खेत गई थी। देर रात उसकी तलाश होने पर खेत के नजदीक उसका शव मिला था। चेहरे पर चोट के निशान और शरीर के निचले हिस्से के कपड़े अस्त व्यस्त थे। दिहाड़ी मजदूर पिता ने दुष्कर्म की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम में बनाई गई स्लाइड जांच के लिए लखनऊ भेजीं गईं हैं। अज्ञात रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की कई टीमें सुरागरसी में लगी थीं। मंगलवार को पुलिस ने दो किशोर उम्र आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्र ने बताया कि लगभग 16 और 17 साल के दोनों किशोरों ने बताया कि बालिका को अकेला देख बुरी नियत से उसे पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने यह भी बताया कि एक आरोपी मृतक बालिका का रिश्ते में चचेरा भाई बताया गया है। बालिका के विरोध और शोर करने पर मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान भी दोनों बाल अपचारियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
-------
एडीजी का निरीक्षण
अतर्रा। प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बुधवार को यहां थाने का औचक निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क, बैरक, रसोई आदि को देखा। अभिलेख के दुरूस्तीकरण को देखकर खुशी जाहिर की और हेड मुंशी को पुरस्कृत करने की बात कही। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------
डीएम एसपी ने महुटा खदान देखी
अतर्रा। महुटा गांव में बागै नदी पर अवैध खनन व पुल बनाकर जलधारा रोकने की शिकायत पर डीएम व एसपी ने बुधवार को निरीक्षण किया। अवैध पुल हटवाने व दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बागे नदी में अवैध खनन को लेकर ग्रामीण खासे आक्रोशित है। डीएम आनंद कुमार व एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा भारी पुलिस बल के साथ नदी पहुंचे। खनन माफिया मौके पर नहीं मिले। ग्रामीणों ने बताया कि खनन नदी में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उधर, गांव में ओवर लोड वाहनों के फर्राटा भरने से दुघर्टनाओं का खतरा बढ़ गया है। एडीएम महेंद्र बहादुर सिंह, अपर एसपी महेंद्र प्रताप सिंह, खान अधिकारी सहित एसडीएम, नायब तहसीलदार लेखपाल, कानून गो आदि मौजूद रहे।