फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP MP distributed lunch package to poor

सपा सांसद ने गरीबों को बांटे लंच पैकेज

Thu, 02 Apr 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
SP MP distributed lunch package to poor
तिंदवारी क्षेत्र के गांवों में निर्धनों को लंच पैकेट बांटते सांसद विशंभर प्रसाद निषाद। - फोटो : BANDA
बांदा। दिहाड़ी मजदूर पेशा परिवारों और अन्ना पशुओं को भोजन, चारा उपलब्ध कराने की स्वैच्छिक सेवा जारी है। बुधवार को सांसद (राज्यसभा) विशंभर प्रसाद निषाद ने तिंदवारी व चिल्ला में गरीबों और महानगरों से लौट रहे मजदूरों को लंच पैकेट बांटे। चिल्ला में क्वारंटीन सेंटर फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में लगभग सौ मजदूरों को लंच पैकेट देकर उनका हालचाल जाना। सपा के पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव और लल्लू साहू भी मौजूद रहे। उधर, तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने अपनी विधायक निधि से मीडिया कर्मियों को मॉस्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए दो लाख रुपये जारी करने का पत्र मुख्य विकास अधिकारी को भेजा है।
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन का लंच और राशन वितरण जारी है। बुधवार को अतर्रा चुंगी, कुशवाहा नगर आदि की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को 700 लंच पैकेट बांटे। जिलाध्यक्ष मनोज जैन, महामंत्री अमित सेठ भोलू, मंडल अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, संजय निगम अकेला, प्रदीप जड़िया, बाबूलाल शिवहरे, अमित गुप्ता मनीष, नईम नेता, रोहित जैन, अजय प्रताप गुप्ता, विजय प्रताप गुप्ता, हेमंत राय, निशांत खरे, संतोष खैरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी गोसेवा टीम अध्यक्ष राजेश राष्ट्रवादी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर अन्ना पशुओं को चारा (बरसीम) परोसी। कहा कि लॉकडाउन अवधि तक यह जारी रहेगा। घासीराम निषाद, रोहित वर्मा, शनि वर्मा, अवधेश प्रजापति, महेश प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर्रा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाला घनश्याम सिंह ने कस्बे में जरूरतमंदों को गेहूं व राशन वितरित किया। कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्रा, सहदेव तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, शिवशरण व्यास, सभासद विष्णु उपस्थित रहे। नरैनी में व्यापारी शिवनारायण शिवहरे ने एक सैकड़ा जरूरतमंदों को राशन किट बांटी। वार्ड सदस्य फखरुद्दीन, रवींद्र गौतम, गुदुवा, आलोक शिवहरे, कमाल मिस्त्री, दानिश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed