फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sounded the trumpet of election campaign, claimed to form BJP government again

Banda News: चुनाव प्रचार का बिगुल फूंका, फिर से भाजपा सरकार बनाने का दावा

Mon, 04 Sep 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sounded the trumpet of election campaign, claimed to form BJP government again
चित्रकूट। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में फिर से बाजी मारने के लिए भाजपा ने धर्मनगरी के मझगवां मिचकुरिन से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश सरकार के कई मंत्रियों की मौजूदगी में चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। दावा किया कि मप्र को बनाया उत्तम प्रदेश फिर से खिलेगा कमल। इसके पूर्व धर्मनगरी के कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित मुखारबिंद मंदिर पहुंचकर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर फिर से सरकार बनने का आशीर्वाद लिया। भारत रत्न नानाजी देशमुख की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद जनसभा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता का आशीर्वाद गांव-गांव में लिया जाएगा। फिर से मध्यप्रदेश में भाजपा का कमल खिलेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश सरकार के रिपोर्ट कार्ड जारी किया है, जिसमें सरकार के किए गए कार्यों की जानकारी दी है। मध्यप्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया गया। इस बार भी जनता भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में बनाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हर वर्ग के लिए कार्य किया है। तीर्थ स्थानों का विकास कार्य किया है। जिसमें चित्रकूट तीर्थ स्थल पर भी कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार जब से आयी है। किसानों की भलाई के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। किसानों के खाते में सीधे धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार बड़े शहरों सहित तीर्थ स्थलों व पर्यटन स्थानों पर हवाई अड्डे बना रही है। चित्रकूट के उप्र क्षेत्र में हवाई अड्डा बनगया है। इससे युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी शर्मा, मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह, चित्रकूट विधानसभा के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह गहरवार, चित्रकूट-बांदा सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed