{"_id":"5d4483988ebc3e6cdb2e96eb","slug":"son-dies-in-rescue-of-son-banda-news-knp505312525","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के बचाव में घायल पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के बचाव में घायल पिता की मौत
विज्ञापन
बांदा। ताश खेलने समय हुई मारपीट में पुत्र को बचाने आए 65 वर्षीय वृद्ध ईंट की चोट से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुछ ही देर बाद कानपुर में उसकी मौत हो गई। घायल पुत्र का जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण किया गया है। मृतक के पुत्र ने पांच पड़ोसियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
घटना गुरुवार की शाम कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव की है। बालगोविंद (65) का पुत्र छोटू पड़ोस के कुछ लोगों के साथ ताश खेल रहा था। इसी दौरान हार-जीत को लेकर विवाद हो गया और पड़ोसियों ने छोटू के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव में आए बालगोविंद के सिर पर किसी ने ईंट मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी भाग निकले। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बांदा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। छोटू का पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र विजयपाल द्वारा दी गई तहरीर में गांव के ही पांच लोगों नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नामजद आरोपियों से घटना वाले दिन सुबह विजय पाल का भी रास्ते में नहाने को लेकर विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी थी।