{"_id":"666c9654c240d93b0c075496","slug":"somewhere-the-cables-got-burnt-and-somewhere-the-jumpers-got-blown-banda-news-c-212-1-bnd1003-111859-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कहीं केबल जले तो कहीं उड़े जंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कहीं केबल जले तो कहीं उड़े जंपर
विज्ञापन
बांदा। विधायक की चेतावनी व एमडी के निर्देश के बाद भी बिजली व्यवस्था पटरी पर आती नहीं दिख रही है। गुरुवार की रात कालूुकआं, जरैली कोठी, बिजली खेड़ा व गायत्री नगर के लोग बिजली को तरस गए वहीं शुक्रवार को दिन में पीलीकोठी और भूरागढ़ उप केंद्र से रोस्टिंग होती रही और लोग गर्मी में पसीना सुखाने के लिए पेड़ों की छांव तलाशते रहे। शिकायत पर बिजली कर्मी रात में सीड़ियां लेकर दौड़ते रहे। कहीं दो घंटे में फाल्ट सही हुआ तो कहीं कर्मी पहुंच ही नहीं पाए।
शहर के निम्नीपार, कांशीराम कालोनी, खुटला, रहुनियां मोहल्ले में शुक्रवार को जहां पूरे दिन बिजली नहीं आई, वहीं रात में भी लोग 11 बजे तक मैदान में घूमते रहे। गर्मी से परेशान लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन घनघनाते रहे, पर कोई राहत नहीं मिली। सिविल लाइंस व मढि़यानाका, केन रोड मोहल्ले में भी रात दस बजे बिजली गई तो फाल्ट तलाशने में कर्मियों को तीन घंटे लग गए। धीरज नगर, गायत्री नगर व परशुराम तालाब में वोल्टेज इतना कम रहा कि लोग कूलर-पंखे नहीं चला पाए। रात 11 बजे मंडी समिति तिंदवारी के पास 11केवीए की लाइन का तार गर्म होकर टूट गया। करीब दो घंटे बाद तार जोड़ा गया और आपूर्ति बहाल हुई।
छोटी बाजार, कोतवाली रोड में भी रात में कई बार बिजली आती जाती रही। मरही माता मंदिर के पास रात में ट्रांसफार्मर का जंपर उड़ने से तीन घंटे तक लाइट नहीं आई। दिन में भी यही स्थिति रही। कालूकुआं से बबेरू रोड में नया केबल बिछाने का काम चलता रहा। सुबह 11 बजे लाइट कटी तो शाम तक लोग परेशान रहे। बिजली खेड़ा मोहल्ले की लाइट काट दी गई। जवाहर नगर में शाम तीन बजे लाइट कटी तो देर शाम तक लोग फोन घनघनाते रहे, पर लाइट नहीं आई।
विज्ञापन
स्टेशन चौराहे पर टूटा तार
रेलवे स्टेशन चौराहे पर शुक्रवार को शाम करीब चार बजे एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी तो लाइन काटी गई। करीब आधा घंटे तक वाहन चालक टूटे तार के पास से गुजरते रहे। पांच बजे बिजली विभाग की टीम पहुंची, तब कहीं तार जोड़ा गया।
गर्म होकर जल रहे केबल
भीषण गर्मी के चलते नए और पुराने केबल हीट होकर जल रहे हैं। महेश्वरी देवी मंदिर के पास शुक्रवार को शाम एक पोल से लटके केबलों में आग लग गई। यह देख बाजार करने आए लोगों में भगदड़ मच गई। लोग बिजली विभाग को फोन करते रहे, पर पीलीकोठी एसडीओ से लेकर जेई तक ने फोन नहीं उठाया। बिजली का मामला होने के कारण आसपास के लोग भी आग बुझाने से कतराते रहे। बिजली विभाग की लापरवाही से आग लगने से बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
वर्जन-
-शहर में बेहतर बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा। गर्मी ज्यादा होने के कारण ट्रांसफार्मर व तार हीट हो रहे हैं। इन्हें भी देखना पड़ रहा है। एसडीओ और जेई को जनता का फोन तुरंत रिसीव करने व लाइन ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।-प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय, बांदा