{"_id":"6409b66c23d1aef5ed001814","slug":"somewhere-holi-of-flowers-somewhere-drenched-with-colors-banda-news-c-12-1-114704-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कहीं फूलों की होली, तो कहीं रंगों से किया सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कहीं फूलों की होली, तो कहीं रंगों से किया सराबोर
विज्ञापन
फोटो-09 बीएनडीपी-04 खप्टिहा कलां के पाथेश्वरी मंदिर में फूलों की होली खेलते लोग।
फोटो-09 बीएनडीपी-05 नरैनी कस्बा में होली खेलते युवा।
फोटो-09 बीएनडीपी-06 बदौसा कस्बा में एक दूसरे को रंग लगाते युवा।
ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्योहार
संवाद न्यूज एजेंसी
खप्टिहाकलां/तिंदवारी/नरैनी/बबेरू/बदौसा। ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार को होली का पर्व मनाया गया। गांवों में लोग रंगों से सराबोर नजर आए। कहीं फूलों की होली खेली गई तो कहीं रंग गुलाल उड़ाते हुए फाग गीत पर लोग झूमते नजर आए।
खप्टिहाकलां स्थित पाथेश्वरी मंदिर में पैतृक गांव पहुंचे ब्रह्मवर्त पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी और मुनीशाश्रम जी महाराज कानपुर ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेली। कानपुर से पधारे गीतकार राकेश कुमार ने कैसी मच रही होली की धूम रामलला तेरे द्वारेन पे... और मोपे बांके सांवरिया रंग डाल गयो गाकर खूब तालियां बटोरी। स्थानीय गायक सज्जन शुक्ला ने राधा की भीगे सतरंग चुनरिया गीत प्रस्तुत किया।
लक्ष्मण और मनोज तिवारी ने बरसाने की छोरी गीत प्रस्तुत किया। आशीष विश्वकर्मा, शुभम तिवारी, अर्जुन सिंह चंदेल, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, हिम्मत सिंह, हरनाथ सिंह, कुलदीप तिवारी, पैलानी एसओ कुलदीप तिवारी, चौकी इंचार्ज कृष्ण देव त्रिपाठी रहे। तिंदवारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होरिहारों ने ढोलक की थाप पर फाग गीत गाये। युवतियों और बालिकाओं ने अबीर गुलाल लगा सेल्फी ली।
विज्ञापन
नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के विभिन्न चौराहों और गली मोहल्लों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों युवकों की टोलियां रंगों से सराबोर नजर आईं। नगरवासियों ने एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी। बदौसा कस्बा में शब ए बारात व होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
बुधवार की सुबह से ही होली के रंग में लोग रंगे नजर आए। फाग की तान पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग थिरकते नजर आए। बबेरू कस्बा में धूमधाम से होली मनाई गई। बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली का त्योहार मनाया। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे... आदि डीजे पर बज रहे गीतों पर लोग जमकर थिरके। सीओ राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह अमले के साथ सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने में जुटे रहे।
फोटो-09 बीएनडीपी-07 निवाइच गांव में सूनी पड़ी गली।
निवाइच व पिपरहरी में नहीं खेला गया रंग
खप्टिहाकलां। तिंदवारी-पपरेंदा मार्ग पर गल्ला मंडी के पास 16 फरवरी को स्कार्पियों और बोलेरो की भिड़ंत में पिपरहरी निवासी उमेश सिंह, अतुल सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभात पांडेय और ग्राम प्रधान निवाइच सपना सिंह के बेटे अभिनव सिंह व सेना के जवान सुशील सिंह उर्फ भूरा की मौत हो गई थी। इसके चलते गांव का माहौल गमगीन है। ग्रामीणों ने होलिका दहन तो किया, लेकिन बुधवार को रंग नहीं खेला गया। विकास सिंह, दीपू दीक्षित, गोपी दुवेदी, मुन्ना सिंह कछवाह ने बताया कि कुछ दिन पहले हुए हादसे से अभी भी हम लोग उबर नहीं पाए हैं। रंग न खेलने से बुधवार और गुरुवार को गांव की गलियां सूनी रहीं।