फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Smiling candidates in multiple choice exam

बहु विकल्पीय परीक्षा में मुस्कुराए परीक्षार्थी

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Smiling candidates in multiple choice exam
Smiling candidates in multiple choice exam - फोटो : BANDA
बांदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी शुक्रवार से शुरू हो गईं। इससे तीन दिन पूर्व हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हो चुकी है। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा देकर केंद्रों के बाहर आए छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान थी।
विज्ञापन

उनका कहना था कि अब तक उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों का उत्तर लिखकर परीक्षा देते रहे हैं। यह पहला अवसर था जब उन्हें बहु विकल्पीय प्रश्न पत्र दिया गया और ऑनसर शीट पर उत्तर देने पड़े। जिले में पांच परीक्षा केंद्रों में 915 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में कोविड गाइड लाइन का पालन कराया गया। परीक्षार्थी मास्क और सैनिटाइजर लेेकर पहुंचे। एक कक्ष में 12 बच्चों को 6-6 फीट की दूरी पर बैठाया गया। सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स के छात्र मोहित का कहना था कि कोविड ने हमारी परीक्षा प्रणाली को भी बदल डाला। प्रश्न पत्र सामने रखकर कापी में उत्तर लिखने का अलग मजा था। अब ऑनसर शीट पर सिर्फ गोले भरना एक नया अनुभव हुआ है। ऐसी परीक्षा तो प्रतियोगी और उच्च शिक्षा में होती है।

संत तुलसी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा के बाद छात्रा आकांक्षा कुशवाहा ने परीक्षा के अनुभव साझा किए। कहा बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली परीक्षा का पहली बार अनुभव हुआ। कुछ देर तो अटपटा लगा, लेकिन बाद में सामान्य हो गया। पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed