फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Slogans were raised to give justice to the princess, demonstrations were held

Banda News: शहजादी को इंसाफ दो के लगाए नारे, किया प्रदर्शन

Thu, 12 Sep 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Slogans were raised to give justice to the princess, demonstrations were held
बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने कचहरी तिराहे पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति को ज्ञापन भेजकर शहजादी के जीवन को बचाने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि मटौंध के गोयरा मुगली की रहने वाली शहजादी को 21 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात की अबूधाबी जेल में बच्चे की हत्या के जुर्म में मृत्यु दंड की सजा दी जानी है। शहजादी समाजसेविका थी। रोटी बैंक से जुड़कर बेसहारा, असहाय लोगों की मदद व सेवा करती थी। उसे कुछ लोग बहलाफुसला कर आगरा ले गए वहां से दुबई भेज दिया। जहां पर बंधक बनाकर घर का काम काज कराया गया, यातनाएं दी गईं। उसके जीवन को समाप्त करने लिए बच्चे की मौत पर उसे हत्या के जुर्म में फंसा दिया गया। सवाल यह है कि जो खुद बेसहारा व असहाय है वह किसी को क्यों मारेगी।
विज्ञापन

कहा कि शब्बीर ने बेटी को आगरा ले जाने व वहां से दुबई भेजने सहित मानव तस्करी का मटौंध थाने में केस दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस विवेचना में रुचि नहीं ले रही है। ना आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले को सीबीआई के सुपुर्द किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, विवेक सिंह, शिव मोहन सिंह, मुन्ना भाई, विपिन सिंह,दिवाकर सिंह खंगार, आर के सोनी, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, राम प्रसाद , राम सुफल प्रजापति, शिवम, राकेश कुमार, साजिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादी के पिता का हालचाल लिया
बांदा। रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने शहजादी के पिता का गोयरा मुगली पहुंच कर हालचाल लिया। रोटी बैंक के अध्यक्ष रिजवान अली, शहान अली, सुनील सक्सेना, अलीमुद्दीन आदि मौजूद रहे। उधर, शहजादी के पिता के अधिवक्ता अभिषार दीक्षित, कांग्रेस की महिला शहर अध्यक्ष अफसाना व सपा के पुरुषोत्तम ने भी शहजादी के पिता का हालचाल लिया। ज्ञात हो शहजादी के पिता की मंगलवार को तबीयत खराब हो गई थी। जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed