फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six people were beaten with belts in a dispute over dancing to a DJ

Banda News: डीजे में डांस करने के विवाद में छह को बेल्ट से पीटा

Thu, 28 Nov 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Six people were beaten with belts in a dispute over dancing to a DJ
अतर्रा। डीजे में डांस करने के विवाद में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी बृजेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 22 नवंबर को उनके घर में अखंड रामायण का कार्यक्रम पूरा होने के बाद शाम को दरवाजे पर डीजे बजाया जा रहा था। रिश्तेदारों के बच्चे डांस कर रहे थे। देर रात गांव के चार किशाेर डीजे पर जबरन डांस कर रहे लड़के-लड़कियों के साथ नाचने लगे। जिस पर उसने उन लड़कों को डांटकर वहां से भगा दिया था।
रात करीब नौ बजे गांव का सलमान अपने आठ साथियों के साथ घर पर आ धमका। वह अभद्रता और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। मना करने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने पीड़ित समेत घर में मौजूद रिश्तेदार धनराज, सर्वेश को बेल्ट और डंडों से पीटकर घायल कर दिया।हमलावरों ने घर की महिलाओं कमला देवी, सुमन, विमला और राखी को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने सलमान, नफीस, गौहर, इसरार, शमशाद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और घर में घुसकर हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसंडा थानाध्यक्ष सुरेश सैनी ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना सीओ बबेरू राजवीर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed