फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six people of the same family injured after loading the loader

लोडर पलटने से एक ही परिवार के छह लोग घायल

Sun, 01 Oct 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 01 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन

बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवारियों से भरा लोडर पलट जाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अलग-अलग मार्ग हादसों में चार बाइक सवार समेत 10 लोग घायल हो गए। घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा तिराहे के पास तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग लोडर के नीचे दब गए। यूपी-100 ने राहगीरों की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस लाइन निवासी सुनीता (26) पत्नी राजेश और सीता (32) पत्नी छोटेलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनीता के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार के साथ हमीरपुर जिले के चांदी भंभई गांव स्थित देव स्थान से मुंडन संस्कार में शामिल होकर घर लौट रही थी।

विज्ञापन


उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव का चंद्रपाल (45) पुत्र रमाशंकर अपने पड़ोसी जितेंद्र (20) के साथ शनिवार को दोपहर बाइक पर घर लौट रहा था। अतर्रा कस्बा स्थित तहसील के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 ने घायलों को सीएचसी, अतर्रा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक को पकड़ कर बोलेरो कब्जे में ले ली। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव की हीरामनी (25) पत्नी रामकिशोर रविवार को सुबह नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के नजदीक बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री हंसी को भी चोटें आईं हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, फतेहपुर जिले के थरियांव गांव का विनोद (35) पुत्र मनोज अपने साथी गोपी (25) पुत्र ज्ञान के साथ घर लौटते समय बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास बालिका को बचाने के प्रयास में बाइक के पेड़ से टकरा जाने पर दोनों घायल हो गए। यूपी-100 ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हेलमेट न लगाने से घायलों के सिर पर चोटें आईं हैं। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव का विमलेश (18) पुत्र जगदीश अपने दोस्त राजाबाबू (17) पुत्र देवराज के साथ शनिवार को शाम साइकिल पर फुफुंदी गांव से दशहरा मिलकर घर लौट रहा था। गांव के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  दूसरी घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव का अरविंद (18) पुत्र रामनरेश शनिवार को शाम घर लौटते समय टेंपो से गिरकर घायल हो गया। सीएचसी, नरैनी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के मौदहा गांव का नंदकिशोर (14) पुत्र रामबाबू शनिवार को शाम बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओरन प्रतिनिधि के मुताबिक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में ट्रैक्टर की टक्कर से ओरन निवासी लड्डू विश्वकर्मा (25) पुत्र मंगल घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed