फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sister's brother-in-law left his sister-in-law in a dying state and threw her in the bushes

Banda News: बहन के देवर ने साली को मरणासन्न कर झाड़ियों में फेंका

Tue, 01 Jul 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sister's brother-in-law left his sister-in-law in a dying state and threw her in the bushes
बांदा। बड़ी बहन का देवर युवती को बहाने से बाइक में लेकर बदौसा पहुंचा, वहां चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका दुपट्टे से गला दबाया और सिर पर पत्थर से वार कर मृत समझकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का उसकी बड़ी बहन के देवर जीतू से छह वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की मां जानकीकुंड अस्पताल में काम करती है। सोमवार शाम देवर पहुंचा और युवती से कहा कि भाभी ने बुलाया है। युवती जीतू संग बाइक से चल दी। देर शाम युवक ने बदौसा कस्बे में सुनसान इलाके पर बाइक रोक दी। वहां पर चार अन्य लोग पहले से मौजूद थे। जीतू और चार अन्य लोगों ने मिलकर युवती का दुपट्टे से गला दबाने के बाद सिर पर पत्थर से वार किया।
विज्ञापन


इसके बाद युवती को मृत समझकर झाड़ियों में फेंक दिया और सभी लोग वहां से भाग निकले। देर रात होश आने पर युवती झाड़ियों से बाहर निकली और बदौसा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। इधर, बदौसा थाना प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि युवती के माता-पिता से बात हुई, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed