फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sister dies due to food poisoning, brother's condition worsens

विषाक्त भोजन से बहन की मौत, भाई की हालत बिगड़ी

Sun, 19 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sister dies due to food poisoning, brother's condition worsens
बांदा। छिपकली गिरने से विषाक्त हुई सब्जी खाने के कुछ देर बाद ही भाई-बहन की हालत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में बहन ने दम तोड़ दिया। भाई का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नाजिया (12) पुत्री इंसाफ अली और उसके भाई अरमान (7) ने एक साथ भोजन किया। खाना खाने के कुछ देर बाद मां ने सब्जी में छिपकली पड़ी देखी। कुछ देर के बाद नाजिया की हालत बिगड़ गई और बेहोशी छाने लगी। भाई अरमान को भी नशा होने लगा। परिजनों ने सतर्कता बरतते हुए घर पर ही भाई-बहन को नमक मिला पानी पिलाकर प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

नमक मिला पानी पिलाने से परिजनों ने अरमान को तो उल्टी करा दी, लेकिन बहन के बेहोश होने पर नमक-पानी ज्यादा नहीं पिला पाए। दोनों को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में नाजिया को कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। भाई का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
नाना मुख्तयार खां ने बताया कि नाजिया के पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। दोनों भाई-बहन गांव में मां के साथ रहते थे। बताया कि सब्जी पकाते समय बिजली नहीं थी। अंधेरा होने पर मां को सब्जी में छिपकली गिरने का पता ही नहीं चला।

सब्जी पकने के कुछ देर बाद भाई-बहन को मां ने थाली में सब्जी और रोटी परोस कर दी। खाना खाने के कुछ देर बाद ही भाई-बहन की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद पड़ोसियों ने सब्जी भरे भगोने में छिपकली के टुकड़े देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed