{"_id":"660b005886e9c566c503f6f4","slug":"sir-doesnt-even-know-about-polluted-water-coming-into-the-ward-banda-news-c-212-1-bnd1004-108802-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: साहब को पता ही नहीं वार्ड में आ रहा प्रदूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: साहब को पता ही नहीं वार्ड में आ रहा प्रदूषित पानी
विज्ञापन
बांदा। शंकर नगर वार्ड में गर्मी आते ही पेयजल संकट खड़ा हो गया है। यहां की करीब दो हजार की आबादी गंदा पानी पीने को मजबूर है। मुख्य पाइप लाइन में लीकेज की वजह से नालियों का गंदा पानी टोटियों से पहुंचता है। मोहल्ले के इकलौते हैंडपंप में पीने के पानी के लिए लंबी लाइन लगती है। करीब माह भर से इस समस्या का निराकरण जल संस्थान नहीं कर पा रही है। इससे मोहल्लेवासियों में आक्रोश है।
कालूकुआं चौराहे से बबेरू रोड के बीच बसा शंकर नगर वार्ड शहर में होते हुए भी गांवों से बदतर समस्या झेलने को मजबूर है। यहां पेयजल और बिजली की समस्याएं दशकों बाद भी नहीं दूर हो सकीं। मोहल्ले के संतोष द्विवेदी कहते हैं कि मुख्य पाइप लाइन में लीकेज की वजह से घरों में टोटियों से बदबूदार गंदा पानी आ रहा है। मजबूरी में लोग इसे छानकर व उबाल कर पीने योग्य बनाते हैं। पानी इतना गंदा रहता है कि नहाने और कपड़े धोने योग्य भी नहीं है। मोहल्ले की ही उर्मिला व कस्तूरी देवी ने बताया कि करीब एक माह से पेयजल आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। पाइप लाइनों का लीकेज नहीं दूर कराया जा रहा है। मोहल्ले करीब दो हजार की आबादी इस समस्या से जूझने को मजबूर है।मोहल्ले में इकलौता हैंडपंप है, जिसमें पूरे दिन भीड़ रहती है।
लकड़ी के लट्ठों पर खीचें तार
शंकर नगर मोहल्ले में पेयजल के अलावा बिजली की भी विकराल समस्या है। यहां बड़ा मैदान के पास से करीब 50 घरों में लोग लकड़ी के खंभे से बिजली के तार खींचकर ले गए हैं। इनसे आए दिन हादसा होने की आशंका रहती है। मोहल्ले के रामस्वरूप व कमल किशोर ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार लिखा गया है और डीएम के यहां भी शिकायत हुई है, पर आज तक बिजली के पोल नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
-शंकर नगर वार्ड में पेयजल आपूर्ति को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आया है तो जल्द ही समस्या का निस्तारण कराएंगे।
-राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, जल संस्थान