{"_id":"5dc9a3ce8ebc3e5b64139381","slug":"simaunidham-mela-banda-news-knp5252164128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमौनीधाम मेला तैयारी की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमौनीधाम मेला तैयारी की समीक्षा बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बबेरू तहसील के सिमौनीधाम में अगले माह होने वाले मेले की तैयारियों के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। विभागीय अधिकारियों को समय से मेला व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए।
कहा कि 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित मेला में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सभी विभाग योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए अपने स्टाल लगाएं। तिंदवारी रूट से भी रोडवेज बसें चलाई जाएं। बस स्टैंड, प्रकाश व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहे।
सीएमओ डा.संतोष कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच स्टाल लगाए जाएंगे। पांच एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी। सफाई के लिए डीपीआरओ, बबेरू बीडीओ व अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम महेंद्र प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल, सीएमओ संतोष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी परवेज अहमद, सीडीओ के स्टेेनो अनूप रावत, मनोज द्विवेदी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।