बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में सोमवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने उद्घाटन किया और छात्रों द्वारा लगाए गए स्टॉल/मॉडल का अवलोकन किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिले।
प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के निर्देशन और शचींद्र कुमार गुप्ता के संयोजकत्व में आयोजित प्रदर्शनी में छात्रों ने स्टीम इंजन, सोलर ऊर्जा, जेसीबी, ऊर्जा रुपांतरण, मिनरल वाटर जांच आदि के मॉडल प्रदर्शित किए। निर्णायक जेपी गुप्ता व वीरेंद्र तिवारी (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज) ने जूनियर वर्ग में श्याम सुंदर को प्रथम, आकाश सिंह को द्वितीय और ऋषि सोनी को तृतीय स्थान दिया।
सीनियर वर्ग में सुधीर कुमार प्रथम रहे। हर्ष सोनी को द्वितीय और सागर साहू को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य ने इन छात्रों को पुरस्कृत किया। विद्यालय के शिक्षक रविशंकर पाल, विपिन दीक्षित, विपिन अवस्थी, बृजेंद्र कुमार और एकता पटेल आदि उपस्थित रहे।