फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shri Ram Jai Ram coined at birth

राम जन्म पर गूंजा जय श्रीराम

Thu, 26 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Jai Ram coined at birth

खप्टिहा कलां। कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव पर बुधवार की

विज्ञापन
रात रामलीला हुई। राम जन्म और ताड़का वध पर जयश्री राम के उद्घोष से लीला मंडप गूंज गया। रामलीला कलाकारों की भूमिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लीला की शुरूआत राम जन्म से हुई। संतान प्राप्ति के लिए राजा दशरथ के स्वरूप द्वारा किया गया पुत्रेस्ति यज्ञ ने दर्शकों का मन मोह लिया। गुरु वशिष्ठ के यहां शिक्षा-दीक्षा के बाद राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन का नामकरण व उपनयन संस्कार का मंचन हुआ।

महामुनि विश्वामित्र और दशरथ के यज्ञ की रक्षा के लिए राक्षसों का संहार की भी लीला हुई। इस दौरान श्रीराम के जयकारे लगे। सत्यम शर्मा (बांदा) ने ताड़का, ललित किशोर (फतेहपुर) ने मारीच की भूमिका निभाई। तबला वादक गुड्डन तिवारी, नालवादक पंडित दीनदयाल तिवारी, व्यास सागर सिंह, श्रृंगारी रज्जन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed