{"_id":"5d83c5ae8ebc3e013c6cb364","slug":"show-models-in-science-exhibition-banda-news-knp51465684","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दर्शाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दर्शाए
विज्ञापन
बजरंग इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का प्रदर्शन करते छात्र। अमर उजाला
- फोटो : BANDA
फोटो 19 बीएनडीपी-8 : बजरंग इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का प्रदर्शन करते छात्र। अमर उजाला
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दर्शाए
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। छात्रों ने आकर्षक मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। आलोक कुमार ने सोलर पैनल, हर्ष सोनी ने मिनी इनवर्टर, दीपू वर्मा ने टेक्सला कुंडली, रामकरन ने जल संचय और अशोक कुमार गुप्त ने स्वच्छ भारत मिशन के मॉडल बनाए। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में प्रवक्ता जेपी गुप्ता व वीरेंद्र तिवारी निर्णायक रहे। रवि शंकर पाल, सचींद्र गुप्ता, विपिन दीक्षित, कमलेश कुमार, राकेश वर्मा, बृजेंद्र कुमार, एकता पटेल आदि शामिल रहे।
फोटो 19 बीएनडीपी-1 : आयुष्मान रैली में शामिल पैरा मेडिकल छात्राएं और स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी। अमर उजाला
आयुष्मान की सालगिरह पर निकली जागरुकता रैली
30 तक मनाया जा रहा है आयुष्मान पखवारा
डीएम ने झंडी दिखाकर रवाना की रैली
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। आयुष्मान भारत योजना का एक वर्ष पूरा होने पर मनाए जा रहे आयुष्मान पखवाड़े की श्रृंखला में गुरुवार को यहां रैली का आयोजन हुआ। डीएम हीरा लाल ने सीएमओ कार्यालय परिसर में झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
योजना की पहली वर्षगांठ मनाते हुए स्वास्थ्य विभाग 15 से 30 सितंबर तक सभी जनपदों में आयुष्मान पखवारा मना रहा है। इसमें विभिन्न आयोजनों से गरीब और पात्रों को योजना की जानकारी देकर उन्हें इसका लाभ हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीएम हीरा लाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का प्रचार ज्यादा से ज्यादा करके पात्रों को इसका लाभ दिलाएं। उन्होंने ब्लाक स्तर पर भी ऐसी रैलियां आयोजित करने के निर्देश दिए। रैली में बांदा पैरा मेडिकल कालेज, तिंदवारा के छात्र-छात्राएं और स्टाफ प्रमुख रूप से शामिल रहे। जिला कार्यक्रम समन्वयक डा.धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि आयुष्मान का एक वर्ष पूरा होने पर जनपद में इसकी जागरुकता के लिए आयोजन कराए जा रहे हैं। जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से लक्षित परिवारों को उनके घर-घर जाकर सूचित किया जाएगा। ताकि वह कार्ड बनवा सकें। उधर, डीआईएसएम मैनेजर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आयुष्मान योजना के बांदा जनपद में 1,38,581 पात्र लाभार्थी हैं। इनमें 27,155 का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। सीएमओ डा. संतोष कुमार, अपर सीएमओ डा.बीपी वर्मा, नोडल अधिकारी डा.आरएन प्रसाद सहित कुशल यादव और विभागीय स्टाफ शामिल रहा।