{"_id":"6605cb1f8deff85a6e0bf145","slug":"shohade-beats-brother-and-mother-in-protest-against-teasing-banda-news-c-12-1-knp1009-628398-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छेड़खानी के विरोध में शोहदे ने भाई-मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छेड़खानी के विरोध में शोहदे ने भाई-मां को पीटा
विज्ञापन
अतर्रा। सरकारी नल से पानी भर रही युवती के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर शोहदे ने युवती की मां और भाई को भी पीट दिया। पुलिस ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी ग्रामीण ने अतर्रा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर के नजदीक लगे सरकारी नल में पानी भर रही थी। तभी गांव के ही लाला सिंह ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और भाई भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने छेड़खानी का विरोध किया तो लाला व उसके साथियों ने दोनों की लाठी-डंडों से पीटा और धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।