फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shivam was first in speech and Sonu was first in rangoli

Banda News: भाषण में शिवम और रंगोली में सोनू प्रथम

Wed, 21 May 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shivam was first in speech and Sonu was first in rangoli
मेधावी छात्र को सम्मानित करते सदर विधायक। - फोटो : स्रोत विद्यालय
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में मंगलवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाषण व रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में शिवम और रंगोली में सोनू ने प्रथम हासिल किया। सदर विधायक और प्रधानाचार्य ने छात्राओं को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। रानी अहिल्याबाई के बारे में फिल्म के माध्यम से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन शौर्य ,साधना, समर्पण, संयम और सादगी तथा उनके शासनकाल सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को विस्तार से बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों तथा आक्रांताओं से निडर होकर डटकर मुकाबला किया।
विज्ञापन

डीआईओएस दिनेश कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में इनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। प्रधानाचार्य व संयोजक में मेजर मिथलेश कुमार पांडेय कहा कि अहिल्याबाई होलकर राजवंश की शासिका थीं। जिला संयोजक डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने उनके जीवन दर्शन एवं व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित चित्र (फिल्म) एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई। रानी अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में शिवम प्रथम, बलराम सिंह द्वितीय और रिषभ तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में सोनू निषाद प्रथम, दीपेंद्र सिंह द्वितीय, दीपक साहू तृतीय रहे। इन सभी को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के टॉपर हाईस्कूल के छात्र अभिषेक तथा इंटरमीडिएट छात्र जितेंद्र कुमार को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया संचालन प्रवक्ता दिनेश प्रसाद ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
भाषण में दिव्यांशी अव्वल

बांदा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 12वीं की छात्रा दिव्यांशी प्रथम, स्नेहा त्रिपाठी द्वितीय और कक्षा 10 की छात्रा सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, जिला महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासू, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अभिलाषा मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, जिला समन्वयक विमल त्रिपाठी व विद्यालय के प्रधानाचार्य निमिशा रंजन व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed