फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shivakant won in 200 meters and Ashish Kumar won in 100 meters.

Banda News: 200 मीटर में शिवाकांत व 100 मीटर में आशीष कुमार ने बाजी मारी

Thu, 28 Dec 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shivakant won in 200 meters and Ashish Kumar won in 100 meters.
चित्रकूट। युवा कल्याण विभाग की दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर काॅलेज में शुरू हुई । सीनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में शिवाकांत व 100 मीटर दौड़ में आशीष कुमार ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं में सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कर सांसद आरके पटेल ने कहा कि कि खेलकूद से युवक-युवतियों का सर्वागींण विकास होता है। जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशानुरूप खेलकूद प्रतियोगिताएं संपादित कराकर छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में सीनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में शिवाकांत प्रथम, अशोक कुमार द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में आशीष कुमार प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में जगदीश प्रथम, अजीत मौर्या द्वितीय, 400 मीटर दौड़ मे शिवाकांत प्रथम, रणजीत द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में जगदीश प्रथम, दीपक द्वितीय, डिस्कस थ्रो में जगत नारायण प्रथम, श्याम यादव द्वितीय, कबड्डी प्रतियोगिता में कर्वी विजेता व पहाड़ी उप विजेता, वालीबाल में मऊ विजेता व पहाड़ी उप विजेता रहा। सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में सपना प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में सुनीता प्रथम, विनीता द्वितीय, कबड्डी प्रतियोगिता में कर्वी विजेता व पहाड़ी उप विजेता रहा। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अखंड प्रताप यादव, तुषार कांत शास्त्री, उदयभान, श्रीकेशन, छेदीलाल सोनकर, विनोद कुमार, जितेंद्र तिपाठी, श्यामसुंदर यादव, देवशरण, अनिल सिंह, रामसुमुख, दुर्गाशरण मिश्रा, धर्मराज मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी व शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed