फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shalu over security, the only missing gunner

शीलू की सुरक्षा खत्म, इकलौता गनर नदारद

Fri, 22 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 22 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shalu over security, the only missing gunner
शीलू - फोटो : अमर उजाला

बांदा। शीलू निषाद को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों पर मिली जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन जबरदस्त लापरवाही बरत रहा है। सर्वोच्च अदालत के आदेशों की अनदेखी कर रहा पुलिस प्रशासन सुरक्षा कर्मियों में कटौती कर दी थी। बृहस्पतिवार से इकलौता सुरक्षा कर्मी भी नदारद हो गया। बकौल शीलू पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक का कहना है कि भगवान पर भरोसा रखो।

विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर शीलू को पर्याप्त संख्या में सुरक्षा मुहैया कराई गई। चार सिपाही, एक दरोगा व महिला दरोगा और कांस्टेबल तैनात रहे। सभी सुरक्षा कर्मी शीलू के पैतृक गांव शाहबाजपुर में तैनात किए गए थे। लेकिन पिछले साल से इनमें कटौती शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


शीलू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी साथ था। बृहस्पतिवार की सुबह वह भी नदारद हो गया। दो दिनों से वह बिना सुरक्षा के है। उसका गांव बीहड़ इलाके में है। शीलू ने बताया कि उसने इसकी सूचना बृहस्पतिवार को शाम पुलिस लाइन प्रतिसार निरीक्षक को दी तो उन्होंने कहा कि भगवान पर भरोसा करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रतिसार निरीक्षक लालचंद्र चौधरी ने बताया कि शीलू की सुरक्षा में तैनात गनर नहीं हटाया गया है। अलबत्ता उसके रहने वाले स्थान पर बिजली नहीं है। गनर ने इसकी शिकायत भी की है। प्रतिसार निरीक्षक ने कहा कि गनर कहीं काम से चला गया होगा। जल्द वापस पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed