{"_id":"683368a7aa494296c900c8c5","slug":"sgca-red-team-won-the-match-in-a-thrilling-contest-banda-news-c-212-1-bnd1006-127112-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोमांचक मुकाबले में एसजीसीए रेड टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोमांचक मुकाबले में एसजीसीए रेड टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
मैच के पूर्व खड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : एसजीसीए
बांदा। सेंट जार्ज क्रिकेट अकादमी की ओर से रविवार को अंडर-12 खिलाड़ियों का अभ्यास मैच एसजीसीए रेड और ब्लू टीम के बीच खेला गया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए एसजीसीए रेड टीम ने मैच जीता। खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
सेंट जार्ज क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित किए गए अभ्यास मैच में एसजीसीए रेड टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 156 रन बनाए। बल्लेबाज जोशुआ ने सबसे अधिक 27 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजीसीए ब्लू की टीम 149 रन ही बना सकी और सात रन से मैच हार गई। बल्लेबाज नीलांक्ष पांडेय ने 34 और लक्ष्य पुरवार ने 27 रन बनाए।
गेंदबाज जोशुआ ने तीन और सिद्धांत ने दो विकेट लिए। अभ्यास मैच के मैन आफ द मैच रविंद्र गुप्त रहे। मैच के दौरान सेंट जॉर्ज क्रिकेट अकादमी के चेयरमैन अल्बर्ट रसकिन, प्रबंधक राघवेंद्र तिवारी, अकादमी कोच ललित प्रताप, मनीष कुशवाहा मौजूद रहे। चेयरमैन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुरस्कृत किया।