फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sexual abuse case of more than fifty children: Remand of accused Rambhavan and wife extended to 26

पचास से अधिक बच्चों के यौन शोषण का मामला: आरोपी रामभवन और पत्नी की रिमांड 26 तक बढ़ी

Tue, 16 Feb 2021 12:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sexual abuse case of more than fifty children: Remand of accused Rambhavan and wife extended to 26
आरोपी जेई रामभवन और उसकी पत्नी की रिमांड 26 तक बढ़ी - फोटो : amar ujala
बच्चों के यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी निलंबित जेई रामभवन और उसकी पत्नी सह आरोपी दुर्गावती की रिमांड अवधि 26 फरवरी तक सोमवार को बढ़ा दी गई है। उसी दिन इन्हें सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट की प्रति दी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को यहां विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मो. रिजवान अहमद के समक्ष आरोपी के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने दलीलें दीं और सीबीआई की चार्जशीट पर सवाल उठाए। इसे खारिज करने का अनुरोध किया। पत्नी पर लगाए आरोप गलत बताए।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सीबीआई के अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मोटी रकम पाने में कुछ भी हो सकता है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई 26 फरवरी निर्धारित कर दी। इसी दिन आरोपी रामभवन और उसकी पत्नी को सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट की प्रति दी जाएगी। दोनों जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सोमवार को सीबीआई टीम के लोग मीडिया से काफी खफा दिखे। शायद उन्हें खबरों का कवरेज नागवार गुजर रहा है। सीबीआई टीम ने मीडिया कर्मियों को अदालत के आसपास नहीं रुकने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed