फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Severe winter, minimum mercury seven degrees

Banda News: कड़ाके की सर्दी, न्यूनतम पारा सात डिग्री

Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Severe winter, minimum mercury seven degrees
बांदा। कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। ठंड से लोग बचाव करते दिखाई दिए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड से होगी। गुनगुनी धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


पहाड़ों की तरफ से आने वाली पछुआ हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। रविवार को न्यूनतम तापमान सात व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवाओं से लोग कंपकंपा गए। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड के साथ होगी। सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार रहेंगी। हालांकि कुछ देर के लिए गुनगुनी धूप निकलने से राहत मिल सकती है। अभी 11 जनवरी तक मौसम का मिजाज यही रहेगा। बताया कि बदली और हल्की बूंदाबांदी होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन






कोहरे से फसलों पर पाला का संकट

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार कोहरे से देर से बोई गई गेहूं, सरसों, चना की फसल को पाला का खतरा बढ़ गया है। जो फसल सही समय पर बोई गई है उनमें पाले का खतरा कम है। जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने किसानों को फसलों को पाले से बचाने के उपाय भी सुझाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed