Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven toilets closed for six months; patients and staff face increased hardship

Banda News: छह माह से बंद सात शौचालय, मरीजों और कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 29 Nov 2026 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Seven toilets closed for six months; patients and staff face increased hardship
फोटो 8- अस्पताल के ऊपर बने शौचालय में बंद ताला। संवाद
नरैनी। नरैनी कस्बे स्थित 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सात शौचालय पिछले छह माह से बंद पड़े हैं। इससे मरीजों, प्रसूताओं के तीमारदारों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीएचसी में इमरजेंसी वार्ड के सामने पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा अधीक्षक कक्ष के पास और छत पर भी शौचालय हैं, लेकिन सभी अनुपयोगी पड़े हैं। कर्मचारियों को भी शौच के लिए बाहर बने कॉम्प्लेक्स में रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

रात में लघुशंका के लिए भी लोगों को अस्पताल परिसर से बाहर जाना मजबूरी है। इसके लिए करीब 200 मीटर दूर चौराहे तक जाना पड़ता है। इससे खासकर प्रसूताओं के तीमारदारों और रात में रुकने वाले मरीजों के परिजनों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के दुर्गेश, निसार, रामदीन और नत्थू ने बताया कि अस्पताल में शौचालय होने के बावजूद उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। सरकार अस्पतालों में सुविधाएं दुरुस्त कराने पर जोर दे रही है, लेकिन यहां छह माह से शौचालय चालू नहीं हो सके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शौचालय खराब होने की जानकारी है। मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कराने को एई को भेजा गया है। जल्द ही शौचालयों को ठीक करा दिया जाएगा।

फोटो 8- अस्पताल के ऊपर बने शौचालय में बंद ताला। संवाद

फोटो 8- अस्पताल के ऊपर बने शौचालय में बंद ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed