फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven teachers of Bundelkhand will get state award

ग्रामीणों की खेल प्रतिभाओं को तराशने को मिलेगी किट

Wed, 02 Sep 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seven teachers of Bundelkhand will get state award
दुरेड़ी गांव में वीरान पड़ा ग्रामीण इंडोर स्टेडियम। - फोटो : BANDA
बांदा। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेल की विधा में और माहिर बनाने के लिए शासन युवक और महिला मंगल दलों को खेलों की किट उपलब्ध कराएगा। दस हजार रुपये की यह किट युवा कल्याण विभाग मंगल दलों को जल्द ही सौंपेगा। चित्रकूटधाम मंडल में लगभग 706 मंगल दल हैं। फिलहाल 609 दलों के लिए किट आई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए मंगल दल गठित हैं। हर पांच वर्ष में इनका नवीनीकरण होता है। पिछले वर्ष 2019-20 में मंडल के युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों का पुनर्गठन किया गया था। हरेक दल में 8 से 10 युवा/युवतियां शामिल हैं।
विज्ञापन

खेलकूद उपकरणों के अभाव में गांव के खिलाड़ी प्रशिक्षित और दक्ष नहीं हो पा रहे थे। खिलाड़ियों को दक्ष बनाने के लिए शासन ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में युवक मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री किट उपलब्ध कराई है। किट में चार-चार फुटबाल और वालीबाल, दो वालीबाल नेट, एक स्किपिंग रोप, दो-दो डिप्स स्टैंड और इंफलेटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों में 306 युवक मंगल दल और 303 महिला मंगल दलों को किट सौंपी जाएगी। शेष दलों को अगले चरण में किट मुहैया कराई जाएगी। युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि किट मिल गईं हैं। फिलहाल अभी मुख्यालय से वितरण की तारीख तय नहीं हुई है।
चित्रकूटधाम मंडल के जिलों की स्थिति
जिला युवक महिला कुल किट शेष दल
बांदा 114 112 226 41
चित्रकूट 74 74 148 21
हमीरपुर 61 64 123 17
महोबा 57 55 112 18
योग 306 303 609 97
सक्रिय युवाओं का होता है चयन
बांदा। मंगल दल में 8 से 10 सदस्य होते हैं। इनका चयन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया जाता है। मंगल दल में उन्हीं युवक/युवतियों को शामिल किया जाता है, जो सामाजिक और गांव हित वाले कार्यों में सक्रिय हों। हर दल में एक प्रमुख होता है।
बेहतरीन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाते हैं विभाग
बांदा। मंगल दल का रजिस्ट्रेशन पांच साल के लिए होता है। गांवों में खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक खेल में प्रतिभाग का अवसर मिलता है। इसका प्रयास युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। दल के सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र भी विभाग द्वारा दिया जाता है।
युवाओं का खेल में बढ़ेगा रुझान
युवक मंगल दल अध्यक्ष (पिपरगवां) शीतल प्रसाद ने युवक मंगल दलों को खेल की किट दिए जाने के सरकारी निर्णय का स्वागत किया। कहा कि खेल उपकरणों के अभाव में ग्रामीण युवाओं का खेल के प्रति रुझान कम हो रहा है। खेल किट से उनका रुझान इस ओर फिर बढ़ेगा। हर मंगल दल को किट मिलनी चाहिए।
खेल में युवा लेंगे दिलचस्पी
युवक मंगल दल अध्यक्ष, माटा के कमलेश कुशवाहा का कहना है कि एक तरफ खेल सामग्री का अभाव और दूसरी तरफ मोबाइल फोन ने युवाओं की खेल मैदानों के प्रति रुचि कर दी। खेलकूद किट मिलने से ग्रामीण युवक फिर खेलों के प्रति दिलचस्पी लेंगे।
26 लाख का स्टेडियम वीरान
बांदा। सिर्फ खेल किट से ही ग्रामीण स्टेडियम आबाद नहीं होंगे। इनके रखरखाव पर भी ध्यान देना होगा। बानगी के तौर पर मंडल मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित दुरेड़ी गांव में वर्ष 2004 में करीब 26 लाख रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण हुआ था।

लेकिन न तो वहां स्टाफ तैनात हुआ और न खेलकूद के उपकरणों की व्यवस्था की गई। नतीजे में यह आज तक वीरान पड़ा है। दिन-ब-दिन भवन जर्जर हो रहा है। बरामदे और मैदान आदि में पशुओं का पशुओं का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed