फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven teachers of Bundelkhand will get state award

चित्रकूट की घटना को लेकर गल्ला व्यापारी हड़ताल पर

Wed, 02 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seven teachers of Bundelkhand will get state award
कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव को ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूट की घटना को लेकर गल्ला व्यापारियों की मंडी समिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इससे रोजाना लगभग 20 लाख का व्यापार प्रभावित हो रहा है। राजस्व को भी प्रतिदिन 20 से 25 हजार की चपत लग रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती हड़ताल जारी रखेंगे। हड़ताल से मंडी आने वाले किसान बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट में मंडी कर्मचारियों द्वारा व्यापारी से मारपीट की घटना से बांदा के मंडी व्यापारियों में भी आक्रोश है। मंगलवार से यहां भी व्यापारी हड़ताल पर उतर आए। कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि चित्रकूट की घटना में शामिल कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई न होने तक हड़ताल जारी रखेंगे। व्यापारियों में आक्रोश है। हड़ताल में शामिल व्यापारियों में गल्ला व्यापार मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष विष्णु गुप्ता समेत सत्यप्रकाश सराफ, अशोक गुप्ता, भोला साहू, रामबाबू, राजकुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव पर उत्पीड़न के आरोप लगाकर व्यापारियों द्वारा सचिव के विरुद्ध किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन भी आ गया है। बुधवार को यहां मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर सचिव को बर्खास्त कर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने आयुक्त को उनके कैंप कार्यालय में दिए गए ज्ञापन में बताया कि चित्रकूट मंडी से सचिव ने गल्ला व्यापारियों के वैध बिजली कनेक्शन को अवैध बताकर उनसे अभद्रता की और 17 व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उनके कनेक्शन भी काट दिए।

सीसीटीवी कैमरे में सचिव की यह हरकत रिकार्ड है। इस मुद्दे पर चित्रकूट के मंडी व्यापारी 26 अगस्त से हड़ताल पर हैं। मंडी बंद है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष पप्पू शिवहरे सहित विनोद द्विवेदी, रवि शिवहरे, संजय गुप्ता पूरन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed