फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven school vehicles found unfit and without permit

Banda News: अनफिट और बिना परमिट मिले सात स्कूली वाहन

Mon, 15 Jul 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Seven school vehicles found unfit and without permit
बांदा। संभागीय परिवहन विभाग की जांच में सात स्कूली बसें बिना परमिट और अनफिट मिलीं। इनका चालान किया गया है। उधर, बदौसा में दो ऑटो ओवरलोड मिले। इनके परमिट भी नहीं थे। दोनों को सीज कर दिया गया है। करीब एक सप्ताह से हो रही जांच में अब तक 25 से ज्यादा वाहन ऐसे मिले हैं, जो बिना परमिट व बिना फिटनेस के चल रहे थे।
विज्ञापन




अनफिट व बिना परमिट वाले स्कूली वाहन बच्चों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। इसकी बानगी सप्ताह भर से चल रहे जांच अभियान में सामने आई है। एआरटीओ शंकरजी सिंह और पीटीओ (यात्रीकर अधिकारी) रामसुमेर यादव दस जुलाई से सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। अब तक 25 से ज्यादा स्कूली बसें और टैक्सियां अनफिट व बिना परमिट के मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी जनपद में यात्रीकर अधिकारी रामसुमेर यादव की अगुवाई में टीम ने बदौसा क्षेत्र के विद्यालयों में वाहनों की जांच की। कस्बे के पंडित दीननाथ पांडेय स्कूल, अब्दुल मजीद स्कूल, पंचमुखी स्कूल व आरएस सदगुरु स्कूल में 21 वाहनों को चेक किया। इनमें सात बसों व टैक्सियों की फिटनेस फेल मिली। इन सभी वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात वाहनों में सीसी कैमरे तथा जीपीएस व छह वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स सही नहीं मिला। इन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है। पीटीओ ने स्कूली वाहनों के अलावा बदौसा में दो ओवरलोड ऑटो भी पकड़े। यह बिना परमिट के सड़कों पर सवारियां ढो रहे थे। दोनों को सीज कर मंडी समिति में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed