{"_id":"67eed2ef9041171f1108dd20","slug":"seven-overloaded-trucks-were-caught-after-deceiving-those-who-gave-their-location-banda-news-c-212-1-bnd1006-124446-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लोकेशन देने वालों को चकमा देकर पकड़े सात ओवरलोड ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लोकेशन देने वालों को चकमा देकर पकड़े सात ओवरलोड ट्रक
विज्ञापन
नरैनी। ओवरलोडिंग पर रोक लगाए जाने के लिए एसडीएम सत्यप्रकाश ने बुधवार रात लोकेशनबाजों को चकमा दे दिया। नरैनी, करतल, कालिंजर और अतर्रा रोड में ढूंढ-ढूंढकर ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई की। चालकों को इतना भी मौका नहीं दिया कि वह ट्रक लेकर भाग सकें।
जिलाधिकारी के निर्देश पर ओवरलोडिंग रोकने का अभियान चलाया जा रहा है। मौरंग कारोबारियों ने ओवरलोड ट्रक निकालने के लिए नरैनी के चारों मार्गों पर लोकेशन देने वाले युवकों को लगा रखा है।
पुलिस और अधिकारियों की गाड़ियां किस ओर जा रही हैं, पल-पल की लोकेशन बालू माफियाओं तक पहुंच रही है। एसडीएम ने लोकेशनबाजों को चकमा देते हुए बुधवार की रात दलबल के साथ चेकिंग अभियान चलाया और मौरंग लदे सात ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान तीन चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले। एसडीएम के मुताबिक एक ट्रक में रायल्टी नहीं मिली। सभी ट्रकों को नरैनी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। टीम में नायब तहसीलदार डॉ. आशीष शुक्ला समेत कोतवाली पुलिस शामिल रही।