फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'Seva Jyoti Yatra' taken out with thousands of bikes.

Banda News: हजारों बाइकों के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

Wed, 07 Oct 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
'Seva Jyoti Yatra' taken out with thousands of bikes.
फोटो-14-सेवा ज्योति यात्रा के दौरान निकलती यात्रा। संवाद
बांदा। सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में बुधवार को विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री किरण निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नरैनी विधायक ओममणि वर्मा की मौजूदगी में सेवा ज्योति कलश व मशाल जलाकर यात्रा रवाना की गई। हजारों बाइकों के काफिले के साथ निकली यात्रा ने शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों से गुजरकर जनसेवा, राष्ट्रसेवा और विकसित भारत का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों से हुई। विद्यालय के बच्चों ने 25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्रसेवा विषय पर रंगोली बनाईं। इसके बाद वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

इसके बाद विकसित भारत संकल्प सेवा चौक पर स्थापित सेवा ज्योति कलश का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए। बाइक यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाराणा प्रताप चौराहे पहुंची। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, राजभवन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
डेढ़ घंटे जाम में फंसे स्कूली बच्चे
बांदा। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की तैयारियां नाकाफी नजर आईं। रैली के लिए रूट बंद किए जाने के बाद कालू कुआं स्थित अवंतीबाई चौराहे पर भीषण जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन फंसे रहे।
इनमें स्कूली वाहन भी शामिल थे। जाम में कई स्कूली बच्चे भूखे-प्यासे परेशान रहे। रैली के गुजरने के दौरान यातायात को रोककर रूट डायवर्जन किया गया था। रैली निकलने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ा तो कालू कुआं चौराहे पर जाम लग गया। दोपहर करीब 12:20 बजे लगा जाम 1:50 बजे के बाद खुल सका।

इस दौरान चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने रूट डायवर्जन कर वाहनों को निकालना शुरू किया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। रैली के लिए पहले से यातायात प्रबंधन किए जाने के बावजूद उसके बाद की स्थिति को संभालने में पुलिस को करीब डेढ़ घंटे लग गए।

फोटो-14-सेवा ज्योति यात्रा के दौरान निकलती यात्रा। संवाद

फोटो-14-सेवा ज्योति यात्रा के दौरान निकलती यात्रा। संवाद

फोटो-14-सेवा ज्योति यात्रा के दौरान निकलती यात्रा। संवाद

फोटो-14-सेवा ज्योति यात्रा के दौरान निकलती यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed