फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sentenced to 12 and a half years, sentenced to 6 months

बांदा: साढ़े 12 वर्ष मुकदमा चला, 6 माह की सजा हुई

Sat, 05 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sentenced to 12 and a half years, sentenced to 6 months
बांदा। महिला के साथ छेड़छाड़ के साढ़े 12 वर्ष से भी ज्यादा समय तक चले मुकदमे में आरोपी को 6 माह की सजा सुनाई गई। 500 रुपये जुर्माना देना होगा। या फिर एक सप्ताह और जेल में बिताना होंगे।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 20 अप्रैल 2008 को सुबह करीब 10 बजे खेत में चारा काट रही थी। तभी कल्लू पुत्र भइयालाल ने उसे पकड़ लिया और खेत की तरफ घसीट ले जाने लगा। महिला के शोर मचाने पर भाग निकला।
विज्ञापन

घटना के करीब छह दिन बाद 26 अप्रैल को महिला के पति को शौच को जाते समय रास्ते में आरोपी ने भाला लेकर हमले की कोशिश की। उसका घर तक पीछा किया। इस पर 27 अप्रैल को महिला के पति ने बिसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने धारा 354, 352, 504, 506 की रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी ब्रह्ममूर्ति यादव ने पैरवी करते हुए चार गवाह पेश किए।
शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार षष्ठम ने इसका फैसला सुनाया। धारा 354, 504 व 506 में आरोपी कल्लू को 6-6 माह की कैद और 500-500 रुपये जुर्माना की सजा दी। जुर्माना न देने पर 7-7 दिन और जेल में रहना पड़ेगा।

सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। अभियुक्त को मुचलके पर रिहा करते हुए दो दिन के अंदर जमानत दाखिल करने का आदेश दिया गया है। घटना के 12 वर्ष 7 माह और 15 दिन बाद अदालत ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed