फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sehat ka pramadpatra deker haz yatra

सेहत का प्रमाणपत्र देकर ही हज यात्रा

Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
sehat ka pramadpatra deker haz yatra
बांदा। इस वर्ष हज पर जाने वालों को कोरोना के मद्देनजर कई जांच-पड़ताल से गुजरना होगा। उनकी सेहत संबंधी सर्टिफिकेट के ऑनलाइन सत्यापन होंगे। इस वर्ष 18 से 60 वर्ष उम्र के लोग ही हज पर जा सकेंगे। हज यात्रियों की कुल तादाद 60 हजार होगी। इनमें 15 हजार सऊदी अरब के स्थानीय लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी राज्य हज समिति सचिव राहुल गुप्ता द्वारा सभी जनपदों के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को भेजे गए पत्र में उपरोक्त जानकारी दी। कहा कि फिलहाल सऊदी सरकार ने यहां के लिए हज कोटे की कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी है। हज कमेटी आफ इंडिया, मुंबई ने कहा कि आवेदन करने वाले कौन सी वैक्सीन और कितनी डोज ली है, पहली और दूसरी डोज का प्रमाणपत्र, पिछले 6 महीने में अगर किसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है तो उसका भी सर्टिफिकेट अपलोड करना आवश्यक है।
विज्ञापन

इसके अलावा यह भी पूछा गया कि इस वर्ष हज जाने के इच्छुक हैं या नहीं। यह सभी सूचनाएं आवेदक को हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट पर लोड करना है। सचिव ने कहा कि शर्तें पूरी करने वाले हज आवेदकों को सऊदी सरकार की गाइडलाइन के बारे में उनके मोबाइल पर सूचना दे दी गई है, ताकि वह वेबसाइट पर अपलोड कर सकें। जो आवेदक अर्हता नहीं रखते उन्हें भी एसएमएस भेजकर सूचित किया गया है। यहां के हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने हज आवेदकों से कहा कि गाइडलाइन के मुताबिक औपचारिकताएं पूरी करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed