{"_id":"5f0604db8ebc3e63cf3704a8","slug":"secretary-suspended-on-scam-in-the-soil-of-sector-road-banda-news-knp5700902148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर रोड की मिट्टी में घोटाले पर सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर रोड की मिट्टी में घोटाले पर सचिव निलंबित
विज्ञापन
सेक्टर रोड में मिट्टी की नाप कराते डीएम अमित सिंह बंसल।
- फोटो : BANDA
बांदा। महुआ गांव में चल रहे सेक्टर रोड के मिट्टी कार्य में धांधली मिलने पर डीएम अमित सिंह बंसल ने ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तकनीकी सहायक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्रावली तलब की है। जिला विकास अधिकारी को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बुधवार को महुआ में सेक्टर रोड का खुद निरीक्षण किया। मिट्टी की नाप भी कराई। एमबी (मेजरमेंट बुक) देखी। इसमें पाया कि माप बढ़ाकर दर्ज की गई है। मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद द्विवेदी और तकनीकी सहायक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
डीएम ने ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और तकनीकी सहायक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्रावली पेश करने के आदेश दिए। कहा कि अधिक व्यय की गई धनराशि वसूलने के लिए अलग से कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि एमबी के मुताबिक मौके पर कार्य की जांच करें। जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन
डीएम ने महुआ ब्लाक के जखनी गांव में एनआरएलएम के अंतर्गत बुधवार से ही शुरू हुए महिला समूहों द्वारा दिए जा रहे धागा बनाने के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। धागा बना रही महिलाओं से बातचीत की। कहा कि इससे महिला समूहों का उत्थान होगा। एनआरएलएम के उपायुक्त को निर्देश दिया कि इन महिलाओं को निजी मशीनें दिलाए जाने के लिए शासन को अनुरोध पत्र भेजें। इससे खादी को बढ़ावा भी मिलेगा।