फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Secret of suicide not revealed even in mobile call details

Banda News: मोबाइल कॉल डिटेल में भी नहीं खुला आत्महत्या का राज

Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Secret of suicide not revealed even in mobile call details
बांदा। एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी में पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर प्रेम, तनाव और अभद्रता के अंदेशे में जांच कर रही है। हालांकि 24 घंटे में किसी नतीजे में नहीं पहुंच पाई है। दो दिन पहले छात्रा ने सहपाठी छात्रा से नींद की गाेली मांगी थी। पुलिस छात्रा के भावुक स्वभाव पर भी जांच कर रही है कि कहीं किसी ने कुछ कहा तो नहीं, जिससे उसने आत्मघाटी उठा लिया।
विज्ञापन

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के कमरा नंबर-18 की पुलिस ने छानबीन की है। यहां छात्रा के चश्मे का टूटा कांच भी मिला है। छात्रा ने फंदा लगाने से पहले चस्मे को तोड़कर उसके कांच से हाथ की कलाई काटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं आया है, जिससे छात्रा की खुदकुशी की सही वजह का पता चल सके। मोबाइल कॉल डिटेल खंगाला गया है, लेकिन उसमें भी फिलहाल कोई क्लू नहीं मिला है। इसमें ज्यादातर परिवार के ही लोगों से बातचीत पाई गई है। पिता ने भी किसी तरह कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed