फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Second match won by Nawab Tank Waves

बीपीएल में दूसरा मैच नवाब टैंक वेव्स ने जीता

Sat, 28 Dec 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Second match won by Nawab Tank Waves
बीपीएल (बांदा प्रीमियर लीग) सीजन-3 में शनिवार को दूसरे दिन शजर किंग्स और नवाब टैंक वेव्स टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें नवाब टैंक वेव्स ने 19.5 ओवर में पांच विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार को तीसरे दिन सुबह आठ बजे सेंड डॉयमंड्स और केन रोवर्स तथा 11 बजे रनगढ़ यांकर्स और भूरागढ़ राइडर्स के बीच होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने टॉस और खिलाड़ियों से परिचय की रस्म के साथ शुरुआत कराई। टॉस जीतकर नवाब टैंक वेव्स के कप्तान सलमान हाशमी ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन

निर्धारित 20 ओवर में 123 रन बनाए। बल्लेबाज जितेंद्र सिंह यादव ने 36 और सुदीप पांडेय ने 29 रनों का स्कोर बनाया। नवाब टैंक वेव्स के रिजवान खां ने चार ओवर में आठ रन देकर दो विकेट और रवि कुमार ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

124 रनों का लक्ष्य लेकर पिच पर उतरी नवाब टैंक वेव्स टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। बल्लेबाज अजय यादव ने 28 और रिजवान खां ने 25 रन बनाए।
शजर किंग्स के गेंदबाज आशुतोष राणा व मिथलेश परिहार ने एक-एक विकेट लिया। रिजवान खां को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया है। यह पुरस्कार अभिनव गुप्ता (बासू स्वीट्स) ने दिया। अंपायर अजय सिंह व नायाब आलम व स्कोरर विजय सागर तथा रेफरी नावेद आफाक रहे।

मैच के दौरान मनोज कुमार यादव, डीसीएस सचिव वासिफ जमां खां, आयोजन सचिव महेश साहिल, समिति अध्यक्ष विनोद यादव, शिवप्रताप सिंह, चंद्रमौलि भारद्वाज, मनोज मिश्रा, हरशेंद्र चंदेल, अजय यादव, वैभव त्रिवेदी, अर्पित कबीर, मोहम्मद इमरान, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed