{"_id":"68b9d478176bd22f9b0af639","slug":"sdm-reached-mining-site-saw-cracks-in-houses-due-to-blasting-banda-news-c-212-1-bnd1006-132798-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खनन स्थल पहुंचे एसडीएम, ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारें देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खनन स्थल पहुंचे एसडीएम, ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारें देखीं
Thu, 04 Sep 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो 36 -गिरवां में निरीक्षण करते एसडीएम नरैनी और मौजूद ग्रामीण। संवाद
खत्रीपहाड़। गिरवां पहाड़ में हो रहे खनन और ब्लास्टिंग की शिकायतों को लेकर उप जिलाधिकारी नरैनी अमित कुमार ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं के बारे में जाना। एसडीएम ने ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों को भी देखा।
उप जिलाधिकारी नरैनी को ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ पर हो रहे खनन से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। ब्लास्टिंग से पत्थर उछलकर नीचे आते हैं। मकानों में गिरने से उनकी दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। बताया कि ब्लास्टिंग से पहाड़ पर स्थित मंदिर डगमगा जाता है। कई बार पड़े पत्थर गिरने से मंदिर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उप जिलाधिकारी ने बस्ती के अंदर जाकर ग्रामीणों के मकानों की दीवारों पर आई दरारें देखीं। एसडीएम ने कहा कि खनन मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने एसडीएम को यह भी बताया कि पट्टाधारक को अगर वह ब्लास्टिंग के लिए रोकने का प्रयास करते हैं तो उन्हें जानमाल की धमकी तक दी जाती है। ग्रामीणों ने एसडीएम से ग्राम देवता के नाम से प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ मंदिर को बचाने और पत्थर गिरने से संभावित हादसों से बचाने की मांग की है। निरीक्षण के दौरान खनिज विभाग के अधिकारी, नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला, गिरवां थाना प्रभारी सीपी तिवारी के अलावा ग्रामीण प्रदीप अग्निहोत्री, लखन लाल अवस्थी , अक्का मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, शोभित मिश्रा, रामेश्वर शुक्ला, भक्ता शुक्ला, रामपाल यादव, देविशरण आरख, सीताराम पाल आदि लोग मौजूद रहे।