{"_id":"66bbbc1672a9518791048bd4","slug":"scst-report-on-three-including-former-bjp-mandal-president-banda-news-c-212-1-bnd1006-114396-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन पर एससीएसटी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन पर एससीएसटी की रिपोर्ट
विज्ञापन
नरैनी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर मारपीट के मामले में एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के हनुमान पुरवा अंश गुढ़ा कला निवासी श्रीराम कोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ अगस्त की शाम वह बिज्जू पुरवा मोड़ पर स्थित सड़क की पुलिया में बैठा था। तभी छिब्बू सिंह और इसका भाई गुड्डू सिंह निवासी गुढ़ा कला व अशोक राजपूत निवासी शंकर पुरवा पहुंच गए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर तीनों लोगों ने मिलकर डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। गौरतलब हो कि अशोक राजपूत भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी कर रही हैं।