{"_id":"5f53d0e18ebc3e6156362055","slug":"scooty-collides-with-truck-father-in-law-s-death-banda-news-knp580918856","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से स्कूटी टकराई, ससुर-दामाद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से स्कूटी टकराई, ससुर-दामाद की मौत
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग में खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी घुसने से इसमें सवार ससुर और युवा दामाद की मौत हो गई। युवक की पांच माह पूर्व शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक सामने से आ रहे वाहन की लाइट की चकाचौंध से हादसा हुआ।
गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी सुनील (50) पुत्र बाबूलाल और उसका दामाद अभिराम मिश्रा (27) पुत्र संतोष (महुआ) एक ही स्कूटी (बाइक) पर शुक्रवार की रात अतर्रा से वापस छिबांव गांव आ रहे थे। अतर्रा थाना क्षेत्र में गडऱा नाला के पास कई दिनों से सड़क में खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गए।
बाइक चला रहे अभिराम की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक पेशे से किसान थे। अभिराम की शादी पांच माह पूर्व मार्च में अंजू के साथ हुई थी। तीन भाइयों में बड़ा था। सुनील अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है।