फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Schools of Barokhar and Mahua became the identity of the district

जिले की पहचान बने बड़ोखर और महुआ के विद्यालय

Fri, 10 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Schools of Barokhar and Mahua became the identity of the district
बांदा/अतर्रा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ की ओर से मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत जिले के दो विद्यालयों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया है। बड़ोखर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शुकुल कुआं और महुआ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोखिया को मूल्यांकन कमेटी ने चयनित किया है। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय गोखिया के प्रधानाध्यापक कृष्ण पाल सिंह और प्राथमिक विद्यालय शुकुल कुआं के श्याम नारायण शुक्ला ने बताया कि स्कूल की दशा सुधारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के व्यापारियों, समाजसेवियों, पुरातन छात्रों, बैंक कर्मियों व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों का भी सहयोग है। इस उपलब्धि से जिले के अन्य प्राइमरी व जूनियर स्कूल के शिक्षकों को एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अनीश कुमार ने बताया कि जिलास्तर से प्राप्त प्रविष्टियों की राज्य स्तर पर स्क्रीनिंग के बाद जिले के दो विद्यालयों को चुना गया है।
बीएसए रामपाल ने बताया कि दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को लखनऊ में होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
श्रेष्ठ विद्यालय चयन के लिए ये हैं मानक
श्रेष्ठ विद्यालय चयन के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से तय मानकों में विद्यालयों में छात्र संख्या, छात्रों की औसत उपस्थिति, अध्ययनरत कक्षा के बच्चों का भाषा और गणित में अपेक्षित लर्निंग आउटकम की संप्राप्ति, खेलकूद व पाठ सहगामी क्रियाओं में प्रतिभागिता, समुदाय का सहयोग, स्मार्ट क्लास रूम, विद्यालय परिसर की सफाई, पर्यावरण संरक्षण, शौचालय व पुस्तकालय व्यवस्था की क्रियाशीलता आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed