फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Schools and groups of school children in Pakistan and expressed condolences over massacre

पाकिस्तान में स्कूली बच्चों के कत्लेआम पर स्कूलों-संगठनों ने जताई शोक संवेदना

Fri, 19 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 19 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Schools and groups of school children in Pakistan and expressed condolences over massacre

पाकिस्तान में स्कूली बच्चों के कत्लेआम पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। स्कूलों में बच्चों ने सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


जमालपुर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाग-दो में बच्चों ने शोक संवेदना में प्रार्थना की। प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी सहित राधा देवी, अर्चना द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे। उधर, सरस्वती शिशु मंदिर (केन पथ) में श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हरकत को कायराना बताया गया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी सहित स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ की जिला स्तरीय बैठक मंत्री रामदेव सिंह के आवास मेें हुई। इसमें आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षक नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की। मांडलिक मंत्री जगदीश सिंह पटेल, अशोक सिंह पटेल, अमर सिंह यादव, देवेश निगम, शिव कुमार सिंह, नवनीत सिंह, राजवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अलीगंज स्थित वारिस पाक सिलाई सेंटर में सिलाई-कढ़ाई सीख रही महिलाओं और बच्चों आदि ने कैंडल जलाकर मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि पेश की। प्रशिक्षण केेंद्र संचालन रूबी जैनब और रुखसाना व अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

इसी प्रकार राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में कैंडल जलाकर पेशावर में मारे गए बच्चों व टीचरों को श्रद्धाजंलि दी। पूर्व प्रधानाचार्य समाजसेवी किशुन सिंह कछवाह, बाबूलाल गुप्ता, दयाराम गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, मयंक श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, राधा गुप्ता, अजय, संतोष मसुरहा, वीरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। 

उधर चौधरी पहलवान सिंह इंटर कॉलेज इचौली में पाकिस्तान के पेशावर में मारे गए बच्चों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। बच्चों ने दो मिनट का मौन रखा। शोकसभा में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह गौर ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।  


बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन ने पेशावर (पाकिस्तान) के आर्मी स्कूल में 132 बच्चों की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष रमेश सिंह पंवार, राम प्रताप वर्मा, दिनेश सिंह, रामशरण प्रजापति, चंद्रप्रकाश वर्मा, रामनरेश यादव, महेश त्रिपाठी समेत तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed