{"_id":"601ae4ba8ebc3e4a8c7ecdcb","slug":"saraf-massacre-angry-people-jammed-again-banda-news-knp60971132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ हत्याकांड : नाराज लोगों ने फिर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ हत्याकांड : नाराज लोगों ने फिर लगाया जाम
विज्ञापन
Saraf massacre: angry people jammed again
- फोटो : BANDA
बदौसा (बांदा)। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव में मंगलवार को शाम सराफा व्यवसायी जितेंद्र सोनी (जबरापुर) की गोली मारकर हत्या और जेवर व कैश भरा बैग लूट लेने की घटना में मृतक के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पुलिस के रवैये के खिलाफ परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा दूसरे दिन भी नहीं थमा। घटना के बाद देर रात तक विरोध के चलते पुलिस शव नहीं उठा पाई। बुधवार को सुबह भी विरोध प्रदर्शन हुआ। आरोपी फरार हैं।
करीब 32 वर्षीय जितेंद्र बघेलाबारी चौराहा स्थित सराफा दुकान बंद करके बाइक पर घर (जबरापुर) जा रहा था। कुछ ही दूरी पर पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से उसकी कनपटी पर गोली मारकर उसका बैग लूट लिया और भाग निकले। पुलिस के दो घंटे बाद पहुंचने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आधी रात तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। रात करीब 12 बजे एडीएम संतोष बहादुर सिंह भी पहुंच गए। परिजनों को बमुश्किल शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उधर, जितेंद्र के शव के पास एक और बैग पाया गया। इसमें लगभग पौने तीन लाख के जेवर और 25 हजार रुपये कैश बताए गए हैं। परिजनों के मुताबिक वह जेवर और पैसों से भरे दो बैग लेकर जा रहा था। बदमाश एक बैग ले गए। घटनास्थल पर 32 बोर के दो कारतूस खोखे भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को जितेंद्र ने कर्वी (चित्रकूट) से माल खरीदा था। मंगलवार को वह लौटा था।
विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी, गांव में पुलिस चौकी की स्थापना और सुरक्षा आदि की मांग लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह फिर लगभग दो घंटे जाम लगाया। एसडीएम जेपी यादव और सीओ सियाराम ने आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। फतेहगंज, बदौसा, अतर्रा, कालिंजर, नरैनी थानों की पुलिस मौजूद रही। थाना इंसपेक्टर नंद कुमार प्रजापति ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। उधर, बुधवार को मेडिकल कालेज में जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
सराफा व्यवसायी हत्या व लूटकांड को लेकर विपक्षी दल सरकार और पुलिस पर निशाना साध रहे हैं। मृतक के परिजनों से शोक संवेदना जता रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कालेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सपा नेताओं ने मृतक के पिता व अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई। हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आमिर खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यनारायण सोनकर, मनोज वर्मा, अनुपम लौहवंशी आदि शामिल रहे। उधर, सपा नेता इस्लाम खां व मुकेश गहलोत ने इस घटना में पुलिस की भूमिका की जांच कराने की मांग की।