{"_id":"675a7bc0004d912301046154","slug":"santosh-won-the-chair-race-team-a-won-the-tug-of-war-banda-news-c-212-1-bnd1004-119235-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कुर्सी दौड़ में संतोष, रस्साकसी में टीम ए विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कुर्सी दौड़ में संतोष, रस्साकसी में टीम ए विजेता
विज्ञापन
बांदा। युवा कल्याण विभाग ने बुधवार को पुलिस लाइन में 76वां स्थापना दिवस मनाया। पीआरडी ने जहां परेड में जमकर पसीना बहाया, वहीं प्रतियोगिताओं में भी दम दिखाया। कुर्सी दौड़ में संतोष अव्वल रहे। रस्साकसी में टीम ए ने बाजी मारी। विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल दिए गए।
परेड में सभी विकास खंडों से पीआरडी जवान शामिल हुए। परेड में टोली नंबर एक प्रथम, टोली नंबर तीन द्वितीय तथा टोली नंबर दो तृतीय रही। खेलकूद की विधा में रस्साकसी में टीम-ए विजेता तथा टीम-बी उपविजेता रही। कुर्सी दौड़ में संतोष प्रथम, रामेश्वर द्वितीय एवं पवन तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि एएसपी शिवराज ने मान-प्रणाम स्वीकार किया।
विजेता टोलियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया। पीआरडी कर्मियों को डयूटी के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी। प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार प्रजापति, आदित्य कुमार, सतीश कुमार, पीटीआई संजय मिश्रा, ओमप्रकाश यादव व अरुण कुमार द्विवेदी, शिवदत्त द्विवेदी, उमेश कुमार, शैलेंद्र कुमार पाल आदि उपस्थित रहे।