फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Samples of lentils and porridge were taken on suspicion of adulteration

Banda News: मिलावट के शक में लिया दाल और दलिया का नमूना

Sun, 20 Oct 2024 03:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Samples of lentils and porridge were taken on suspicion of adulteration
बांदा। खाद्य विभाग की टीम ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जवाहर नगर का निरीक्षण किया। मिलावट के संदेह में अरहर की दाल, चना व दलिया का सैंपल लिया। रसोईया को एप्रिन, कैप और हैंड ग्लब्स पहनकर खाना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर शनिवार को सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) जय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में खाद्य विभाग की टीम ने जवाहर नगर में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। मिलावट के शक में अरहर दाल, साबूत चना व दलिया का नमूना लिया। आयुक्त ने बताया कि इसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कौशल कुमार को निर्देश दिए कि वह रसोइया से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लें। किचन में बिना एप्रिन, कैप और हैंड ग्लब्स के रसोइया खाना न बनाएं। किचन में साफ-सफाई नियमित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। बाद में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र पटेल, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed