फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sampark Kranti and Mahakoshal Express cancelled.

Banda News: संपर्क क्रांति और महाकौशल एक्सप्रेस निरस्त

Fri, 09 Oct 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sampark Kranti and Mahakoshal Express cancelled.
बांदा। शुक्रवार को रेलवे ने यूपी संपर्क क्रांति और महाकौशल एक्सप्रेस को अचानक निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के रद होने से बांदा, चित्रकूट और जबलपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। कई यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ी।
रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास अत्यधिक भीड़ को कारण बताया है। साथ ही, यातायात व्यवस्था खराब होने का हवाला देकर ट्रेनों को निरस्त करने की बात कही। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन की चर्चा रही। हालांकि, प्रदर्शन के कारण ट्रेनों के निरस्त होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12447) शाम 07:35 बजे रद हुई। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस (12189) रात 11:52 बजे निरस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक ट्रेनें रद होने से पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। बांदा और चित्रकूट क्षेत्र के लिए संपर्क क्रांति एक महत्वपूर्ण ट्रेन है। जबलपुर से आने वाले यात्रियों को भी महाकौशल एक्सप्रेस के निरस्त होने से दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed